Connect with us

Punjab

Farmer Protest: किसानों का चंडीगढ़ कूच, 3 दिन डालेंगे डेरा…इन मांगों को पूरा कराने के लिए लगाएंगे जोर

Published

on

चंडीगढ़ : किसान संगठन आज पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में कूच की तैयारी में है। किसानों की तरफ से यहां 26 से 28 नंवबर तक प्रदर्शन करने का प्लान बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि किसान आज से तीन दिन का प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान दिल्ली के सिंधु-टिकरी बॉर्डर पर हुए आंदोलन की तरह पूरा सामान लेकर पहुंचे हैं। मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब में जमा होने के बाद किसान चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। किसानों का कहना है कि जहां पुलिस उन्हें रोकेगी, वे वहीं पर धरना लगा देंगे।

कल होगी किसान मोर्चा की मीटिंग 

किसान नेता हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि अभी वह चंडीगढ़ बॉर्डर पर प्रदर्शन करेंगे। कल संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग होगी। उसमें चंडीगढ़ कूच को लेकर फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल धरना 3 दिन का है लेकिन हमारी तैयारी पूरी है। यह धरना यहां से केंद्र के खिलाफ दिल्ली तक भी जा सकता है।

किसान केंद्र सरकार पर वादे पूरे न करने के लगा रहे आरोप

किसान केंद्र सरकार पर वादे पूरे न करने के आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि आंदोलन के वक्त जो बातें केंद्र ने मानी थी, उन्हें पूरा नहीं किया है। खास तौर पर एमएसपी (MSP) और किसानों पर दर्ज केस वापस नहीं लिए गए। वहीं किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने पूरी तैनाती कर दी है। मोहाली और पंचकूला से आने वाले रास्तों पर चंडीगढ़ पुलिस तैनात है। 

पंचकूला पुलिस ने जारी की चेतावनी

किसानों की तरफ से आंदोलन को लेकर पंचकूला पुलिस आयुक्त की तरफ से एक चेतावनी जारी की गई है। इसमें उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि बिना अनुमति के प्रदर्शनकारी न तो पंचकूला के भीतर और न ही बाहर वाहनों की आवाजाही को बाधित कर सकते हैं और चंडीगढ़ की ओर मार्च करने के लिए अलग से अनुमति की आवश्यकता होगी। 

चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी 

चंडीगढ़ में आज किसान आंदोलन के कारण कई रास्ते बंद रहेंगे। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मुख्य रूप से ट्रिब्यून चौक से एयरपोर्ट की तरफ जाने वाला रास्ता और पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ आने वाला मध्य मार्ग बाधित रहेगा। पुलिस ने आम पब्लिक को इन रास्तों पर न जाने की सलाह दी है। इसके लिए पुलिस की तरफ से एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National2 hours ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab18 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National18 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab19 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज