Connect with us

Punjab

लुधियाना में प्रेमी की हरकतों से तंग तलाकशुदा महिला ने किया Suicide

Published

on

अपने प्रेमी की दूसरी युवती के साथ दोस्ती होने का पता चला तो उसने Suicide कर ली। Suicide करने से पहले महिला ने Suicide नोट लिखा, जिसमें साफ तौर पर Suicide के लिए जीवन साथी को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने मृतका मनदीप कौर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। सुसाइड नोट को भी अपने कब्जे में लिया गया है। वहीं, मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई किए जाने की बात मानी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मनदीप कौर की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। उसको एक बेटी भी है। मनदीप का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर तलाक हो गया था, जिसके बाद उसकी बेटी अपने दादके परिवार में ही रह रही है।

मनदीप कौर अपने मायके में रहती थी और पिंडी गली में एक दुकान पर काम करती थी। मंगलवार सुबह रोजाना की तरह मनदीप और उसके मां-बाप काम पर चले गए। कुछ देर बाद मनदीप ने अपनी मां को फोन कर घर बुलाया। पिता घर लौटे तो मनदीप खुदकुशी कर चुकी थी।

Suicide के लिए प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया

मनदीप के शव के पास से मिले सुसाइड नोट पर उसने अपने प्रेमी की हरकतें लिखी हुई थीं। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार जीवन नाम के एक युवक को बताया जो कि उसको बीते कई सालों से शादी करवाने का लारा लगा हुआ था। मनदीप कौर ने सुसाइड नोट पर लिखा कि उसको बीते रविवार को पता चला कि जीवन की बीते कुछ साल से एक अन्य लड़की के साथ दोस्ती थी, जिसके साथ भी वह शादी करवाने का वादा किए हुए था। इस घटना का पता चलने पर वह बुरी तरह से टूट गई और सोमवार पूरा दिन परेशान रहने के बाद मंगलवार सुबह खुदकुशी कर ली। उसने खुदकुशी करने से पहले उन लोगों को भी रुपए लौटाने की बात की, जिनको उसने पैसे देने थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab11 hours ago

श्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मान

Punjab12 hours ago

पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल

Punjab12 hours ago

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

Punjab13 hours ago

मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस

Punjab13 hours ago

भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज