Connect with us

Punjab

जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने साथियों के साथ आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्रीभगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मण ने हनीश बंसल को पार्टी का सिरोपा पहनाकर ‘आप’ परिवार में ऑफिशियली शामिल किया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हनीश बंसल लंबे समय से शिरोमणि अकाली दल में एक्टिव रोल निभा रहे हैं और पार्टी में कई अहम और जिम्मेदार पदों पर काम कर चुके हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की रही हैं। हनीश बंसल जैसे जुझारू युवा नेता के आने से मानसा में पार्टी की ताकत दोगुनी हो जाएगी। पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

वहीं, पार्टी में शामिल होने के बाद हनीश बंसल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितैषी नीतियों और पारदर्शी शासन से प्रभावित होकर ‘आप’ में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह ‘आप’ की इन नीतियों को पूरी ईमानदारी के साथ लोगों तक पहुंचाएंगे।

मानसा में अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका

जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल

मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मण ने हनीश बंसल का पार्टी में स्वागत किया

चंडीगढ़, 24 जुलाई

आम आदमी पार्टी (आप) को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने साथियों के साथ आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्रीभगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मण ने हनीश बंसल को पार्टी का सिरोपा पहनाकर ‘आप’ परिवार में ऑफिशियली शामिल किया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हनीश बंसल लंबे समय से शिरोमणि अकाली दल में एक्टिव रोल निभा रहे हैं और पार्टी में कई अहम और जिम्मेदार पदों पर काम कर चुके हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की रही हैं। हनीश बंसल जैसे जुझारू युवा नेता के आने से मानसा में पार्टी की ताकत दोगुनी हो जाएगी। पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

वहीं, पार्टी में शामिल होने के बाद हनीश बंसल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितैषी नीतियों और पारदर्शी शासन से प्रभावित होकर ‘आप’ में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह ‘आप’ की इन नीतियों को पूरी ईमानदारी के साथ लोगों तक पहुंचाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement