Connect with us

Punjab

पंजाब 95 फिल्म पर Diljit Dosanjh ने तोड़ी चुप्पी, कहा ‘सच्चाई को कोई नहीं रोक सकता…’

Published

on

पंजाबी सिंगर और एक्टर Diljit Dosnajh की फिल्म ‘पंजाब 95’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिल्म को लेकर चल रहे विवादों के कारण इसकी रिलीज अब तक अधर में है। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है। पहले यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

पहले 7 फरवरी को रिलीज की थी योजना

फिल्म को रिलीज होने का इंतजार करते हुए 2 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म में 120 कट की मांग की थी, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में संकेत दिए थे कि फिल्म अब बिना कट के रिलीज होगी। बावजूद इसके, फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।

दिलजीत ने एक पोस्ट में लिखा, “मुझे खेद है कि हमें ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि फिल्म ‘पंजाब 95’ 7 फरवरी को रिलीज नहीं होगी, क्योंकि अभी स्थिति हमारे नियंत्रण में नहीं है।”

विवाद और घोषणाएं

रिलीज से ठीक दो दिन पहले, दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि ‘पूरी फिल्म, बिना किसी कट के’ रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया गया था। लेकिन अचानक फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया, जिससे फैंस में निराशा फैल गई।

इंस्टाग्राम पर दिलजीत की हिम्मत बढ़ाने वाली पोस्ट

रिलीज में हो रही देरी को लेकर दिलजीत ने अपने फैंस का हौसला बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, “आज नहीं तो कल, सच्चाई सामने आएगी। सच्चाई को कोई नहीं रोक सकता।”

जसवंत सिंह खालरा – मानवाधिकार के सच्चे योद्धा

जसवंत सिंह खालरा मानवाधिकारों के सच्चे योद्धा थे, जिन्होंने 1980-90 के दशक में पंजाब में गुमशुदा लोगों की तलाश में महत्वपूर्ण काम किया। 6 सितंबर 1995 को वह खुद लापता हो गए। यह फिल्म उनके संघर्ष और साहस की कहानी को दिखाती है।

‘पंजाब 95’ केवल एक बायोपिक नहीं है, बल्कि यह मानवाधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही इस फिल्म से जुड़े विवाद खत्म होंगे और यह फिल्म दर्शकों के सामने आएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News18 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News19 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News21 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News21 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ