Connect with us

Punjab

पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन घने कोहरे का अलर्ट:आदमपुर में 4.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे कम, 20 को बारिश की संभावना

Published

on

पंजाब व चंडीगढ़ में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है। रात के तापमान में 0.1 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। सबसे कम तापमान आदमपुर में 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है। आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है।

मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कल धुंध की वजह से फरीदकोट व बठिंडा में विजिबिलिटी 20 से 40 मीटर दर्ज की गई। 20 दिसंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

14 जिलों में आज घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज जो पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान से जम्मू-कश्मीर के हिमालय क्षेत्र में पहुंचने वाला है, उससे मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि 20 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो मौसम को प्रभावित करेगा। फिलहाल आज मौसम शुष्क रहेगा।

इस दौरान हिमाचल से सटे जिलों अमृतसर, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, संगरूर, लुधियाना, जालंधर और कपूरथला में घने कोहरे की संभावना है।

पंजाब और चंडीगढ़ में दर्ज न्यूनतम तापमान।

पंजाब और चंडीगढ़ में दर्ज न्यूनतम तापमान।

लुधियाना का तापमान सबसे अधिक

मौसम विभाग के अनुसार, गत 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री से लेकर 11 डिग्री तक दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री आदमपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक 11 डिग्री लुधियाना में रहा। चंडीगढ़ के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और अब यह 8.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

इसी तरह होशियारपुर में 6.6 डिग्री और अमृतसर में 7.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं दिन के तापमान में भी 1.2 डिग्री की गिरावट देखी गई है। बठिंडा में सबसे अधिक 24 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

पंजाब में 19 तारीख तक इस तरह का मौसम रहेगा।

पंजाब में 19 तारीख तक इस तरह का मौसम रहेगा।

20 दिसंबर को बारिश की संभावना

राज्य में 16 से 19 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 20 दिसंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं 16 दिसंबर को राज्य में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab17 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National17 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National19 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National20 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे