Connect with us

Punjab

Punjab और चंडीगढ़ में ठंड का कहर, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी

Published

on

पहाड़ों में बर्फबारी के बाद Punjab और चंडीगढ़ के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। शीतलहर की चेतावनी के साथ-साथ अब कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। सोमवार रात से पंजाब के कुछ जिलों में घने कोहरे का असर देखा गया है। कई जगहों पर सुबह तक दृश्यता लगभग शून्य रही। इसके अलावा, पंजाब में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

पंजाब में मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, Punjab में कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर का असर पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली जिलों में देखा जाएगा। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर और मालेरकोटला में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जहां दृश्यता 50 मीटर या उससे भी कम हो सकती है।

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, आज Punjab और चंडीगढ़ के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, 1 जनवरी से ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। 6 जनवरी के आसपास दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद मैदानी इलाकों में ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है।

चंडीगढ़ और पंजाब का मौसम

  • चंडीगढ़: घने कोहरे का अलर्ट, तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच।
  • अमृतसर: घने कोहरे का अलर्ट, तापमान 6 से 17 डिग्री के बीच।
  • जालंधर: शीतलहर का अलर्ट, तापमान 6 से 17 डिग्री के बीच।
  • लुधियाना: शीतलहर का अलर्ट, तापमान 7 से 16 डिग्री के बीच।
  • पटियाला: शीतलहर का अलर्ट, तापमान 9 से 17 डिग्री के बीच।
  • मोहाली: घने कोहरे का अलर्ट, तापमान 11 से 19 डिग्री के बीच।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News16 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News17 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News18 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News20 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News20 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ