Connect with us

Punjab

CM Mann ने दीनानगर में 51.74 करोड़ रुपये की लागत वाले रेलवे ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

Published

on

ऐतिहासिक शहर दीनानगर में यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को दीनानगर रेलवे स्टेशन के पास अमृतसर-पठानकोट रेलवे खंड पर नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज को जनता को समर्पित किया।

यहां 51.74 करोड़ रुपये की लागत से बना यह रेलवे ओवर ब्रिज मुख्यमंत्री की ओर से शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। इस रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण गुरदासपुर जिले के दीनानगर रेलवे स्टेशन के पास अमृतसर-पठानकोट रेलवे खंड पर सी-60 लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर किया गया है। इस काम में रेलवे सेक्शन और कनेक्टिंग रोड का काम शामिल है और इस पर पूरा पैसा पंजाब सरकार ने खर्च किया है. 7.30 मीटर लंबा और 10.5 मीटर चौड़ा यह प्रोजेक्ट 2019 में शुरू हुआ था और तय समय पर पूरा हो गया है|

इस रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों तरफ 0.75 मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया गया है और दोनों तरफ सर्विस रोड और हाईवे लाइट की भी व्यवस्था की गई है। पेवर टाइल्स वाले पुल के नीचे पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध कराई गई है। यह प्रोजेक्ट शहरवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यातायात को सुव्यवस्थित करने में मददगार साबित होगा |

इस रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण से अमृतसर-पठानकोट रेलवे लाइन पर सी-60 लेवल क्रॉसिंग खत्म हो जाएगी। इससे सीमावर्ती गांवों से दीनानगर शहर तक आने वाले लोगों के लिए सुगम परिवहन सुविधा होगी। यह सेना के आवागमन के लिए एक रणनीतिक मार्ग भी बनेगा, जिससे देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में आसानी होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज