Connect with us

Punjab

CM भगवंत मान ने नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- केजरीवाल नहीं बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री।

Published

on

दिल्ली चुनाव के बाद भगवंत मान को लेकर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई थी, लेकिन अब CM मान ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

पंजाब में चल रहे नेतृत्व परिवर्तन के कयासों के बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहली बार इस विषय पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं हैं। यह अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। यह बयान उन्होंने मंगलवार को सरदूलगढ़ में तहसील के कामकाज का निरीक्षण करते हुए दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो पंजाब के लोग अमेरिका से डिपोर्ट होकर वापस आए हैं, उन्हें पंजाब सरकार जल्द ही विदेशों से आकर यहां रोजगार कर रहे युवाओं से मिलवाएगी, ताकि वे निराश न हों और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित हों। इसके अलावा, ये युवा राज्य सरकार द्वारा निकाली गई विभिन्न सरकारी पदों के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवाओं के विमान को पंजाब में उतरने का विरोध किया था और उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने सरदूलगढ़ के तहसील के कामकाज का निरीक्षण करते हुए कुछ कमियां पाई। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य छापा मारने का नहीं है, बल्कि वे पंजाब के विभिन्न शहरों में जाकर सरकारी कामकाज में सुधार की दिशा में काम कर रहे हैं। जल्द ही सरदूलगढ़ को स्थायी तहसीलदार मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म करने और सरकारी कामकाज में सुधार लाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और धीरे-धीरे कमियों को दूर किया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ सरदूलगढ़ विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली, मानसा विधायक डॉ. विजय सिंगला, बुढलाडा विधायक बुधराम, डीसी कुलवंत सिंह और एसएसपी भगीरथ सिंह मीना भी उपस्थित थे।

author avatar
Editor Two
Advertisement