Connect with us

Punjab

Chandigarh कंसर्ट से पहले CM Mann से मिले दिलजीत

Published

on

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ‘दिल-लुमिनाटी’ इंडिया टूर पर हैं।कल उनका शो चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित किया जाएगा। दिलजीत दोसांझ कल शाम चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने पंजाब के CM Mann से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और भावुक संदेश लिखा। मुख्यमंत्री मान ने वीडियो के साथ लिखा, “पंजाबी भाषा और संगीत को सरहदों से परे पहुंचाने वाले छोटे भाई दिलजीत दोसांझ से मिलकर आज बहुत खुशी और सुकून मिला। परमात्मा पंजाब, पंजाबी संस्कृति और पंजाबियों के प्रतिनिधियों और पहरेदारों को हमेशा चढ़दीकला में रखें। पंजाबी आ गए ओए, छा गए ओए!”

इसके अलावा, दिलजीत दोसांझ ने CM Mann के परिवार से भी मुलाकात की और उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं।

जानकारी के लिए बता दें कि 14 दिसंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में दिलजीत दोसांझ का एक संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर विरोध और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनज़र तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तेलंगाना के बाद अब चंडीगढ़ में भी दिलजीत अपने कार्यक्रम के दौरान शराब या नशे को बढ़ावा देने वाले गीत नहीं गा सकेंगे। यही नहीं, इस बार की एडवाइजरी में कुछ अन्य दिशा-निर्देश भी शामिल किए गए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National4 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National4 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab5 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab5 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं