Connect with us

Punjab

इस शहर में हुई बड़ी वारदात, 2 गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां

Published

on

होशियारपुर: माहिलपुर में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब यहां के एक इलाके में दो गुटों के बीच गोलियां चल गई। जानकारी के अनुसार माहिलपुर शहर के बाहरी इलाके दाना मंडी नजदीक आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों ने एक दूसरे फायरिंग कर दी। इसके साथ ही तेजधार हथियारों के साथ एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से भी हमला कर दिया, जिसमें करीब 7 युवक घायल हो गए।

घायलों को पहले सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया, उसके बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए होशियारपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में इमानप्रीत सिंह पुत्र रछपाल सिंह निवासी जस्सोवाल की बाईं टांग, रमन भटोट पुत्र बलभद्र सिंह निवासी सलेमपुर की दाहिनी बांजू और एक अन्य युवक को गोली लगी है, जबकि अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर गांव चंदेली में एक व्यक्ति से पैसे लेने देने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें एक लड़की के अपहरण की कोशिश की गई और इस मामले में एक महिला भी घायल हो गई। देर शाम यह विवाद खूनी जंग में बदल गया। इस अवसर पर डी. एस.पी. दलजीत सिंह ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयान लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की