Connect with us

Punjab

सुखबीर के मुस्लिम वाले बयान पर भाजपा-अकाली दल आमने-सामने

Published

on

पंजाब डेस्क: प्रधान सुखबीर बादल के सिख-मुसलमानों पर दिए बयान को लेकर अकाली दल व भाजपा आमने-सामने नजर आ रहे हैं। मुस्लिम पर दिए बयान पर भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल ने बादल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा सुखबीर बादल इस तरह के बयान देकर सत्ता में कामयाब नहीं हो सकते। अकाली दल भाजपा के बगैर पंजाब में खड़ा नहीं हो पाया है। इस तरह की बयानबाजी करके वह स्वयं और कौम को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस तरह के बयानों से अकाली दल के प्रधान बादल गुरेज करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुखबीर बादल ने मुसलमानों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी आबादी देश में 18 प्रतिशत है लेकिन वह एकजुट नहीं हैं। उनके पास कोई नेतृत्व नहीं है लेकिन सिख श्री अकाल तख्त साहिब के तले एकजुट हैं। हमारे समुदाय को तोड़ने की कोशिश की जा रही है इसलिए सिख हमेशा एकजुट रहें।

उन्होंने कहा कि 2015 में हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना के बाद राजनीति में अकाली दल की छवि धूमिल होती जा रही है। पिछले 2 विधानसभा चुनावों दौरान भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इस दौरान कई नेता भी अकाली दल छोड़ गए। जिक्रयोग्य है कि गत दिनों सुखबीर बादल ने बेअदबी मामले में माफी मांगी थी। अब अकाली दल को मजबूत करने के लिए छोड़ गए नेताओं को वापिस पार्टी में लाने के लिए हाथ-पांव मारे जा रहे हैं। वहीं भाजपा नेता ग्रेवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने सिखों की कई समस्याएं हल की हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab22 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab23 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab23 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab23 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab24 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की