Connect with us

Punjab

पंजाब सरकार का बड़ा कदम, आंगनबाड़ी संचालकों को राशी जारी

Published

on

आंगनबाड़ी द्वारा बच्चों तक पोष्टिक आहार पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार ने इस संबंधी बड़ा कदम उठाया है। पंजाब सरकार ने आंगनबाड़ी सैंटरों के लिए 33.65 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों में लाभार्थियों को खाद सामग्री की आपूर्ति मार्कफेड के माध्यम से की जा रही है। मार्कफेड द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में पूरक पोषण आहार कार्यक्रम योजना के तहत की गई सप्लाई का अब तक भुगतान किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को सरकारी नियमानुसार राशि का उपयोग करने का निर्देश दिया है। 

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि अमृतसर जिले को 4.17 करोड़, बरनाला को 65.94 लाख, बठिंडा को 2.28 करोड़, फरीदकोट को 40.22 लाख, फाजिल्का (कुकिंग कोस्ट) को 4.35 करोड़ 5.99 लाख, फिरोजपुर (कुकिंग कोस्ट) को 4 करोड़ और 4.69 लाख, गुरदासपुर को 1.56 करोड़, होशियारपुर को 5 करोड़, जालंधर को 2.51 करोड़, लुधियाना को 97.48 लाख, मानसा को 97.33 लाख, मोगा को 50 लाख, रोपड़ को 92 लाख, संगरूर को 3.07 करोड़, कपूरथला को 2.14 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के लोगों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है और बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और भगवंत मान सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की