Connect with us

Punjab

रिश्वत मामले में गिरफ्तार ASI कोर्ट में पेश, भेजा इतने दिनों के रिमांड पर

Published

on

रिश्वत के मामले में गिरफ्तार एएसआई को आज कोर्ट में पेश किया गया। मिली खबर के अनुसार करीब 6 महीने पहले रिश्वत के मामले में काबू किए एएसआई पहाड़ा सिंह को विजीलेंस की टीम ने कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। विजीलेंस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से उसके अन्य साथियों को लेकर पूछताछ की जानी है, क्योंकि शिकायतकर्त्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उक्त आरोपी अपने 2 अन्य साथियों को लेकर उनके घर रेड करने के लिए आया था और उन्होंने उसे न ले जाने के ऐवज में 50 हजार रुपए की मांग की थी। यही नहीं मौके पर ही 15 हजार रुपए लेकर चले गए थे।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था और आरोपी को जब मानयोग हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली तो आरोपी ने खुद ही शुक्रवार को सरेंडर किया था। आरोपी के खिलाफ हरदेव नगर जगराओं की रहने वाले इंदरजीत कौर पत्नी हरप्रीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। इंदरजीत कौर ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पति हरप्रीत सिंह के खिलाफ नशा तस्करी के कई मामलें है। इस संबंध में विभाग की तरफ से पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों को भी लिख कर भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार मामले को लेकर गहनता से जांच की जा रही है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज