Connect with us

Punjab

Mohali में हुए कत्ल मामले में परिजनों में आक्रोश, एयरपोर्ट रोड पर लगाया जाम

Published

on

Mohali के एयरपोर्ट रोड स्थित कुंबरा गांव में दो युवकों – दमन (17) और दिलप्रीत सिंह (18) – पर पांच-छह लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें दमन की जान चली गई, जबकि दिलप्रीत की आंख में चाकू लगने से वह घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिवारवालों ने दमन के शव को एयरपोर्ट रोड पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे पूरी रात सड़क पर जाम लगा रहा।

परिजनों का कहना है कि हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शनकारी यह भी कह रहे हैं कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक उनका विरोध जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि आरोपी एक अवैध पीजी में रह रहे थे और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

इस मामले पर ग्रामीणों और परिवार में आक्रोश है, और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि किसी बड़े नेता का बेटा होता तो आरोपियों की गिरफ्तारी कुछ ही घंटों में हो जाती, जबकि अब दो दिन बीत चुके हैं और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गुरुवार देर रात पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा और मोहाली के जिला अध्यक्ष संजीव विशिष्ट परिवार से मुलाकात कर सांत्वना देने पहुंचे।

डीएसपी सिटी-2 हरसिमरत सिंह बल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं, जिनमें से एक टीम लखनऊ भी भेजी गई है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती दिलप्रीत का इलाज जारी है, और पीजी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 45 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National3 hours ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab19 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National19 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab20 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज