Connect with us

Punjab

Golden Temple को उड़ाने की धमकियों के बीच CM Bhagwant Mann करेंगे Darbar Sahib में माथा टेकने का दौरा, Security Tightened

Published

on

देश के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को लेकर लगातार आ रही बम धमकी की खबरों ने सभी को चौंका दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 8 से ज्यादा बार ईमेल के जरिए RDX से मंदिर को उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और जांच तेज कर दी गई है।

मुख्यमंत्री का दौरा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इन धमकियों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं, मंगलवार को अमृतसर पहुंचकर श्री दरबार साहिब में माथा टेकने जा रहे हैं। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर रखा है और सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा तैयारियों की जानकारी ले सकते हैं और पुलिसकर्मियों का हौसला भी बढ़ाएंगे। इस समय प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

धमकियों की जांच में जुटी साइबर सेल

इन धमकियों की जांच साइबर सेल की टीम कर रही है। अब तक की जांच में हरियाणा के फरीदाबाद से एक इंजीनियर शुभम दुबे को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उसका लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिया है, और उससे पूछताछ जारी है। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं और पुलिस का कहना है कि वे बार-बार अपना IP एड्रेस बदल रहे हैं, जिससे उन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो रहा है।

SGPC को मिल रहे धमकी भरे ईमेल

इस पूरे मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) भी सतर्क है। SGPC के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने बताया कि लगातार पिछले पांच दिनों से धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि इसके पीछे मकसद क्या है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुभम दुबे को पकड़ा है, लेकिन अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि असली साजिशकर्ता कौन है

श्री हरिमंदिर साहिब को लेकर मिली धमकियों ने न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों, बल्कि आम लोगों को भी चिंता में डाल दिया है। हालांकि सरकार और पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे के चलते सभी सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव मोड पर हैं, और अमृतसर में खास चौकसी बरती जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab38 minutes ago

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

Punjab44 minutes ago

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

Punjab53 minutes ago

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab57 minutes ago

पिछले 12 सालों से नफरत, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के दम पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति कर रही है भाजपा: मीत हेयर

Punjab1 hour ago

कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है, राजा वड़िंग ‘आप’ के विरुद्ध अफवाहें फैलाने के बजाय अपना घर संभालें: बलतेज पन्नू

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की