Connect with us

Punjab

कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले की ‘AAP’ ने की निंदा, कहा – भारत सरकार कनाडा से इस घटना पर बात करे

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) ने कनाडा के ब्रैम्पटन में खालिस्तानी संगठन के लोगों द्वारा हिंदू मंदिर पर किए गए हमले की कड़ी निंदा की है| आप नेता और पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इस घटना से पूरा पंजाब निराश है| इसकी जितनी निंदा की जाये कम है|

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है। धार्मिक आधार पर हिंसा यहां की संस्कृति नहीं है| 1980-90 के आतंकवाद के काले दौर में भी यहां कोई धार्मिक हिंसा नहीं हुई थी| पंजाब में हिंदू और सिख शुरू से ही एक परिवार की तरह एक साथ रहते आए हैं। यह बात हिंसा करने वाले लोगों को समझनी चाहिए |

उन्होंने कहा कि पंजाब आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। इस घटना से पंजाब के हर समुदाय के लोग गुस्से में हैं| हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं. उन्होंने भारत सरकार से इस मुद्दे को कनाडा सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह किया और कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ऐसी घटना दोबारा न हो |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab43 mins ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab1 hour ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab3 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab3 hours ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े