Connect with us

Punjab

B’day पार्टी में गए दोस्तों का बड़ा कांड, अपने ही दोस्त को दे दी दर्दनाक मौत

Published

on

अमृतसर : जन्‍मदिन की पार्टी में गए एक युवक की बेरहमी से हत्‍या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रविंदर सिंह उर्फ राजा (उम्र 35) निवासी रंगीलपुर थाना रंगड़नंगल जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर 3 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने परिवार वालों की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबिक अन्य 2 की तलाश जारी है। आरोपियों की पहचान करनप्रीत सिंह, शरनप्रीत सिंह निवासी थाना रंगड़ नंगल जिला गुरदासपुर और शेरा निवासी लाधूभाणा थाना रंगड़नंगल के रूप में हुई है। इस संबंधी थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अधिक मिली जानकारी के अनुसार जन्मदिन की पार्टी में हुए मामूली विवाद के बाद उक्त तीनों आरोपियों ने युवक पर तेजधार हथियार व ईंट पत्थर से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। थाना मेहता की पुलिस ने इनमें से एक आरोपी करनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक रविंदर के छोटे भाई लखविंदर सिंह ने बताया कि गत 28 दिसंबर को 2 बजे दोपहर उक्त आरोपी उनके घर पर आए थे। वह उसके भाई को जन्मदिन में जाने का कह कर अपने साथ ले गए। इसके बाद जब वह घर वापस नहीं आया तो उसकी तलाश में रात को ही वह और उसका चाचा मोटरसाइकिल पर गांव अर्जनमांगा नहर के पास पहुंचे तो पुल के नजदीक शोर सुनाई दिया। वहां पर पहुंच कर टार्च की रोशनी में देखा कि करनप्रीत सिंह के हाथ में ईंट और शरनप्रीत सिंह व शेरा के हाथ में तेजधार हथियार थे, जो उसके भाई पर वार कर रहे थे। लेकिन उनके पहुंचने में देर हो गई और उसके भाई की दर्दनाक मौत चुकी थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab43 minutes ago

भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

Punjab49 minutes ago

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर

Punjab1 hour ago

प्लांट में तैयार किए जाने वाले ऑटोमोबाइल पार्ट्स भारत और अन्य देशों में निर्यात किए जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National20 hours ago

एक अगस्त को दिल्ली में ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20’ का आयोजन करेगी आम आदमी पार्टी- केजरीवाल

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की