Connect with us

Punjab

Punjab: यात्रियों से भरी बस का हुआ भयानक एक्सीडेंट, दो यात्रियों की हुई मौके पर मौत

Published

on

Punjab में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पंजाब के समराला के पास आज सुबह 5 बजे के बाद भीषण सड़क हादसा हुआ है| हादसा इतना भयानक था की बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए समराला के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

बतादें की चारधाम की यात्रा के लिए इंदौर से निकली यात्री बस में करीब 50 यात्री सवार थे| जो यात्री 8 तारीख से यात्रा के लिए निकले थे, आज सुबह करीब 5 बजे समराला से चार किलोमीटर दूर चाहलां गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो यात्रियों की जान चली गई और 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जो समराला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जो यात्री अच्छी हालत में थे उन्हें पास के मंदिर में ले जाया गया है।

हादसा होने के बाद आसपास के गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया|

समराला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और घायल यात्री को बस से बाहर निकालकर समराला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य यात्री की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News4 hours ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public5 hours ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Breaking News9 hours ago

भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्री

public9 hours ago

पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना

public9 hours ago

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल