Connect with us

Punjab

हथियारों के बल पर घटना को अंजाम देने आए 2 लुटेरे चढ़े हत्थे

Published

on

हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार होने वाले 2 लुटेरों को थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लुटेरों से पर्स, मोटरसाइकिल, दातर बरामद करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार अमरीक सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी नौरंगाबाद अपनी दुकान में काम कर रहा था। तब अवतार सिंह पुत्र दर्शन सिंह व प्रदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब नामक लुटेरे अमरीक सिंह की दुकान पर पहुंचे। दातर के बल पर उक्त लुटेरों ने अमरीक सिंह से पर्स छीन लिया। जब लुटेरे फरार होने लगे तो अमरीक सिंह ने लोगों की मदद से उक्त दोनों लुटेरों को काबू किया। उपरांत इनको पुलिस के हवाले कर दिया।

गौरतलब है कि कस्बा झब्बाल में भी चोरी की विभिन्न घटनाएं सामने आईं। अज्ञात व्यक्ति झब्बाल के बाहर तरनतारन रोड पर बने श्मशानघाट का लोहे का गेट चोरी कर फरार हो गए। इसके अलावा बुलबुल श्मशानघाट का गेट व प्लाट में लगा गेट भी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया जबकि एक घटना में निजी स्कूल के माली से मोटरसाइकिल सवार लुटेरे मोबाइल छीन कर फरार हो गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

पंजाब प्रोग्रेसिव समिट का आज आखिरी दिन:CM समेत कई कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, दो दिन हुआ करोड़ों का निवेश

National4 hours ago

Punjab News: सम्मेलन को निवेशकों से मिल रहा जबरदस्त उत्साह पंजाब की प्रगति का प्रमाण: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National4 hours ago

पंजाब को ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी, CM मान ने की 125% सब्सिडी और तीन बड़े प्रदर्शनी केंद्रों की घोषणा

Punjab4 hours ago

CM भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के चार वर्ष पूर्ण: प्रारंभिक देखभाल से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक—पंजाब ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया

National4 hours ago

हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए MSP, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: CM मान