Connect with us

Punjab

2 मोटरसाइकिलों के आमने-सामने भयानक टक्कर, एक की मौत

Published

on

मोगा : थाना समालसर के अधीन पड़ते इलाके पंजगराई खुर्द के पास 2 मोटरसाइकिलों के बीच भयानक टक्कर होने की सूचना मिली। इस हादसे में लॉ कालेज के विद्यार्थी पंकज (23) निवासी गंगा नगर की मौत हो गई है।

इस संबंध में समालसर पुलिस द्वारा मृतक के दोस्त अंकित कुमार निवासी बिहार की शिकायत पर कथित आरोपी लखवीर सिंह निवासी गांव भिंडर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार हरपाल सिंह ने बताया कि मृतक के दोस्त अंकित कुमार ने कहा कि वह दोनों अपने मोटरसाइकिल पर गंगा नगर जा रहे थे, जब वह पंजग्राई के पास पहुंचे, तो गलत साइड से पलटीना मोटरसाइकिल सवार कथित आरोपी ने लापरवाही से उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।

इस हादसे में उसके दोस्त पंकज की मौके पर ही मौत हो गई तथा मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि पंकज का सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को वारिसों के हवाले कर दिया गया है। कथित आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ

Punjab3 hours ago

Punjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

Punjab3 hours ago

कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी।

Punjab4 hours ago

Punjab के इतिहास में पहली बार, किसी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया हर वादा पूरा किया है: बलतेज पन्नू

Punjab4 hours ago

अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल