Connect with us

Punjab

2 पक्षों के विवाद ने लिया भयानक रूप, पड़ोसी के घर में घुस की तोड़फोड़ व फायरिंग

Published

on

बटाला : गांधी कैंप में 2 पक्षों जबरदस्त विवाद होने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार 2 पक्ष आपस में झगड़ा करते हुए पड़ोसी के घर में घुस गए सामान की तोड़फोड़ कर दी। वहीं एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग भी की गई, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। इस संबंध में सिविल अस्पताल बटाला में उपचाराधीन अशोक कुमार निवासी गांधी कैंप बटाला ने बताया कि बीती रात उनके घर के बाहर किसी बात को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद एक पक्ष का युवक उनके घर में घुस आया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर घर में रखे सामान को तोड़-फोड़ कर गोली भी चला दी, जो उनके पैर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया।

उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिविल लाइन के एसएचओ सुखराज सिंह मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुखराज सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने अशोक कुमार के बयानों के आधार पर 3 ज्ञात व 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National2 hours ago

मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

National2 hours ago

किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—CM Bhagwant Singh Mann

National3 hours ago

Punjab ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत

National3 hours ago

Bhagwant Maan सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई

National3 hours ago

मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके