Connect with us

Punjab

सरेबाजार अज्ञात लोगों ने युवक को मारी गोलियां, इलाके में मची चीख-पुकार

Published

on

गुरदासपुर : गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां में कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा दिन-दहाड़े एक युवक को गोली मारने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में काफी चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक युवक की हालत बेहद गंभीर है। इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 21 वर्षीय युवक गुरबीर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव पिंडी जो कि कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित परफेक्ट सैलून के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गुरबीर सिंह पर गोलियां चला दी, जिससे उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद तुरंत उक्त युवक को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. बटाला अश्विनी गोटियाल, एस.पी. इन्वेस्टिगेशन बटाला गुरप्रीत सिंह गिल और डी.एस.पी. फतेहगढ़ चूड़ियां स्वर्णजीत सिंह बल्ल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे चेक किए जा रहे हैं, वहीं शूटरों की तलाश युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab16 minutes ago

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5.557 किलो हेरोइन और दो पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार

Punjab39 minutes ago

पंजाब का मौसम बदलेगा, 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

Punjab2 hours ago

मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को 3,000 रुपये मिले; बाकी बची माताओं-बहनों को पहली अगस्त को मिलेंगे पैसे: अरविंद केजरीवाल

Punjab2 hours ago

’मुख्यमंत्री माँवां धियां सत्कार योजना’ का सबसे अधिक लाभ 36–59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को, जो जीवन के सबसे अधिक आर्थिक ज़िम्मेदारियों वाले दौर में हैं

Punjab2 hours ago

18 वर्षों से सेवा दे रहे हजारों मनरेगा कर्मचारियों की अनदेखी नहीं कर सकती मोदी सरकार: तरुनप्रीत सिंह सौंद