Connect with us

Punjab

शादी से लौट रहे परिवार के साथ घटा सड़क हादसा, बाल-बाल बचे कार सवार

Published

on

जालंधर : लाल रतन सिनेमा के नजदीक वीरवार तड़के शादी से लौट रहे परिवार की गाड़ी अनकंट्रोल होकर सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। गाड़ी के एयरबैग खुलने के कारण कार सवार परिवारों की जान बच गई।

जानकारी अनुसार गाड़ी अंबेडकर चौक की तरफ से आ रही थी। जैसे ही गाड़ी लाल रतन सिनेमा के पास पहुंची तो अचानक से गाड़ी गलत दिशा की तरफ आ गई और सामने से सवारी लेकर आ रहे आटो से टकरा गई। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ जिसके चलते आसपास के लोग भी इक्ट्ठा हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के पीछे बैठी महिला आगे आकर फ्रंट शीशे से जा टकराई। हालांकि उसे ज्यादा चोंटे नहीं आई लेकिन कार का एयरबैग खुलने से जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। हादसे में आटो चालक को चोंटे आई हैं जबकि सवारी का बचाव हो गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थाना 4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?