Connect with us

Punjab

राज्यपाल को मांग पत्र देने के बाद किसानों ने धरने को लेकर किया यह ऐलान

Published

on

चंडीगढ़/मोहाली : संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा राज्यों की राजधानियों में दिए जा रहे तीन दिवसीय धरने के तीसरे दिन आज पंजाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने के लिए महिला-पुरुष किसानों का बड़ा हुजूम उमड़ा। बैठक में किसानों ने राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा और अपनी मांगों से अवगत कराया। बैठक में राज्यपाल ने एम.एस.पी. सहित अन्य मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया जिसके चलते किसानों ने धरना समाप्त करने का ऐलान किया है।

इससे पहले पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने किसानों के साथ बैठक की जिसमें कृषि मंत्री खुड्डियां ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक होगी। इस बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा और कई घोषणाएं बाद में ही की जा सकती हैं।

किसानों ने रखी ये मांगें

स्वामीनाथन की रिपोर्ट के अनुसार एम.एस.पी. कानून लागू किया जाए।
किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे रद्द किए जाएं।
60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन दी जाए।
10 हजार रुपए प्रति माह किसान पेंशन शुरू की जाए।
लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
किसानों और मजदूरों के सभी कर्ज रद्द किए जाएं।
बिजली बिल 2022 वापस लिया जाए।
फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए योजना लागू की जाए।

गौरतलब है कि मोर्चा के नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार से मांग है कि पंजाब में बाढ़ और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए, किसानों पर चढ़े सभी कर्ज रद्द किए जाएं, सब्जियां, मक्का , मूंग, गन्ना और अन्य फसलों का एम.एस.पी. खरीद की गारंटी की जाए, गन्ने का मूल्य 450 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए, गन्ना किसानों का बकाया ब्याज सहित जारी किया जाए, आबादकार किसानों से जमीन छीनकर उन्हें मालिकाना हक दिया जाए। चिप मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए। किसानों पर पराली जलाने, रेड एंट्री और अन्य सभी कार्रवाइयों में दर्ज मुकदमे रद्द किए जाएं, आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजा और नौकरियां दी जाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab22 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab22 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab23 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab23 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab24 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की