Connect with us

Punjab

मान सरकार का पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने का बड़ा कदम, शुरू हुई रजिस्ट्रेशन

Published

on

चंडीगढ़: पंजाबी भाषा को दुनिया में बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा एवं भाषा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब दक्षिण एशियाई क्षेत्र का एक प्रभावशाली सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक क्षेत्र है, जिसका रहन-सहन, खान-पान, भांगड़ा और संगीत पूरी दुनिया में सराहा जाता है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म, बौद्ध धर्म और सूफीवाद की शुरुआत इसी क्षेत्र से हुई और बाद में ये पूरी दुनिया में फैल गया। पंजाबी लोग बेहतर रोजगार के अवसरों की तलाश में विभिन्न देशों में बस गए हैं। अब उनकी आने वाली पीढ़ियों को पंजाबी भाषा के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, जिसके कारण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बच्चों को पंजाबी भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड आयोजित करने का निर्णय लिया है।

मंत्री बैंस ने बताया कि यह ओलंपियाड 9 और 10 दिसंबर 2023 को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इसमें 40 मिनट में ऑब्जेक्टिव टाइप के 50 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस ओलंपियाड में 8वीं और 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले 17 वर्ष तक के छात्र भाग ले सकते हैं। इसके अलावा भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अन्य जगहों पर रहने वाले छात्र इस ओलंपियाड में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह ओलंपियाड 6 टाइम जोन में 2 घंटे तक चलेगा। इस ओलंपियाड में भाग लेने के लिए पंजीकरण पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National3 hours ago

मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

National3 hours ago

किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—CM Bhagwant Singh Mann

National3 hours ago

Punjab ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत

National4 hours ago

Bhagwant Maan सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई

National4 hours ago

मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके