Connect with us

Punjab

पिछले एक माह से पी.आर.टी.सी. का कामकाज पड़ा ठप, जानें क्या है मामला

Published

on

पटियाला: पी.आर.टी.सी. का मुख्य कार्यालय पटियाला में है। पिछले एक महीने से प.आर.टी.सी. के अहम पद खाली हैं। न तो कोई मेनेजिंग डायरेक्टर (एम.डी.) है और न ही कोई अतिरिक्त मेनेजिंग डायरेक्टर (एएमडी)। ये दोनों पद रिक्त होने के कारण पी.आर.टी.सी. का कामकाज पुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय की सभी शाखाओं में फाइलों का अंबार लगा हुआ है। समस्त फैसले एम.डी. और ए.एम.डी. द्वारा लिए जाते हैं। पी.आर.टी.सी. के एम.डी. रहे आई.ए.एस. अधिकारी विपुल उज्जवल भारत सरकार के डैपुटेशन में चले गए हैं, जबकि ए.एम.डी. चरणजोत सिंह को सरकार ने संगरूर में एस.डी.एम. लगा दिया है ए.एम.डी. चरणजोत ने 30 अक्टूबर को कार्यभार छोड़ दिया था, जबकि एम.डी. विपुल उज्जवल 6 नवंबर को चले गए थे।

 ऐसा पहली बार हुआ है जब पी.आर.टी.सी. के दोनों ही महत्वपूर्ण पद इतने लंबे समय से खाली पड़े हैं। पी.आर.टी.सी. के हैड ऑफिस की ब्रांचें व 12 डिपो के जी.एम. द्वारा भेजी गई फ़ाइलें एम.डी. और ए.एम.डी. के पास आती हैं। उच्च अधिकारियों की सहमति के बाद ही निर्णय लिए जाते हैं। इसके अलावा कर्मचारियों की पदोन्नति, वेतन वृद्धि देना, आरोप पत्र पर निर्णय आदि भी एम.डी. और ए.एम.डी. लेते हैं। अब ये सभी काम लंबित हो गए हैं, जिससे कर्मचारी काफी दुखी हैं। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ भी नहीं मिल रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा व्यापारी-अनुकूल शासन को मजबूत करने के लिए ‘एकमुश्त निपटारा योजना’ में मार्च 2026 तक विस्तार

Punjab2 hours ago

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 लापता स्वरूपों के मामले में मुख्य आरोपी सीए सतिंदर सिंह कोहली गिरफ्तार

Haryana19 hours ago

Haryana पुलिस कांस्टेबल के लिए निकली बंपर भर्तियां, जानें कब और कैसे भर सकते हैं फॉर्म

Haryana19 hours ago

हरियाणा की महिलाओं को न्यू ईयर गिफ्ट:लाडो लक्ष्मी स्कीम का विस्तार बच्चे 80% से ज्यादा नंबर लाए तो उनकी माताओं को भी ₹2100 महीने मिलेंगे

Punjab19 hours ago

2025 में पंजाब प्रशासन में बड़ा डिजिटल बदलाव, 1.85 लाख लोगों को घर बैठे मिलीं 437 सेवाएं