Connect with us

Punjab

पंजाब में बड़ी वारदात, कार सवार पर हमलावरों ने चलाई गोलियां

Published

on

दीनानगर : दीनानगर के बहरामपुर क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ हमलावरों द्वारा गोली चलाने से एक कार सवार घायल हो गया है। घटना संबंधी जानकारी देते थानाध्यक्ष बहरामपुर हरमिंदर सिंह ने बताया कि रमेश कुमार पुत्र शिव लाल निवासी हरिजन कॉलोनी नवा टांडा ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि वह गुरदासपुर से अपने रिश्तेदारों को मिलकर घर वापस आ रहे थे तो जब वह बहरामपुर के पास पहुंचे तो कुछ कार सवार हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया तथा एक युवक ने उन पर गोली चला दी, जिससे कि वह घायल हो गया। बाद में पारिवारिक सदस्यों द्वारा उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया। वहीं घटना बारे जानकारी मिलने पर थाना प्रमुख ने बताया कि जांच पड़ताल करने के उपरांत 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा बहुत जल्द हमलावर सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National4 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab12 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab13 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab13 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान