Connect with us

Punjab

पंजाब पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, CM मान बोले- जितना हमने सोचा, हमेशा उससे अधिक मिला

Published

on

अमृतसर : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज अमृतसर पहुंचे। यहां मंत्री कुलदीप धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने उनका स्वागत किया। यहां पहुंच कर वह श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुए। इसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे।

PunjabKesari

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की लंबाई 670 किमी है, जिसका पंजाब में 362 किमी हिस्सा है। एक्सप्रेसवे के बनने के बाद  यात्रियों के लिए सफर करना आसान हो जाएगा। करीब 25,000 करोड़ की लागत से बन रहे एक्सप्रेसवे का नींव पत्थर अप्रैल 2022 में रखा गया था जो कि दिसंबर 2025 में शुरू हो जाएगा। हरियाणा के बहादुरगढ़ से शुरू होने वाला दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे जम्मू-कश्मीर के कटरा तक जाएगा। लोग दिल्ली से अमृतसर 4 से 4.5 घंटे में पहुंच सकेंगे। वहीं दिल्ली से कटरा 6 से 6.5 घंटे में लोग सफर तय कर सकेंगे।

PunjabKesari

इस दौरान उनके साथ सी.एम. भगवंत मान भी मौजूद रहे। इस मौके पर सी.एम. भगवंत मान ने गडकरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जितना हम सोच कर जाते हैं हमेशा उम्मीद से अधिक मिला है। सी.एम. मान ने कहा कि बहुत जल्द ये एक्सप्रेसवे भारत की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।  पंजाब सरकार द्वारा हर तरह का सहयोग एन.एच.ओ.आई को दिया जा रहा है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक्सप्रेसवे का काम नहीं रुकने देंगे और इसे लेकर किसानों के साथ उनकी बात चल रही है। इस एक्सप्रेसवे के चालू होते ही रोजगार, व्यापार और व्यवसाय के कई अवसर खुलेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab11 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab11 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab12 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की