Connect with us

Punjab

नैशनल हाईवे पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 2 की मौत

Published

on

Accident on National Highway

दसूहा : नेशनल हाईवे पर शाही पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार नोवा कार और एक एक्टिवा स्कूटर की भयानक टक्कर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस बारे में जानकारी देते हुए ए.एस.आई. जसवीर सिंह ने बताया कि परमजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी भैणी मीलमा (गुरदासपुर) तथा प्रेम सिंह पुत्र सरदार निवासी सैदोवाल खुर्द जिला (गुरदासपुर) जो एक्टिवा पर सवार थे और शाही पेट्रोल पंप से ईंधन लेने के बाद जब मुकेरियां जाने के लिए नेशनल हाईवे पर चढ़े तो तेज रफ्तार नोवा गाड़ी जिसे बलवीर सिंह उर्फ ​​बल्लू पुत्र सुरजीत सिंह निवासी झिंगड़ चला रहा था, उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया। जिससे एक्टिवा स्कूटर सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और नोवा गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि शवों को सिविल अस्पताल दसूहा के शवगृह में रखवा दिया गया है, पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वारिसों के बयानों के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने हेतु आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज