Connect with us

Punjab

चाव से बेटे की शादी कर कनाडा भेजी बहू ने दिखाए रंग, सोचा न था आएगा ऐसा भी दिन

Published

on

फिरोजपुर : थाना मल्लांवाला के अंतर्गत आते गांव चिंगाली कदीम में लड़के वालों का खर्च करवा कर विदेश गई लड़की ने लड़के को विदेश बुलाने से इंकार कर दिया। यहीं नहीं उसने लड़के को धमकियां भी दी। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ 420, 120-बी, 506 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए सहायक थानेदार गुरमेज सिंह ने बताया कि दर्खास्त नंबर 502 स्पेशल पी.सी. के जरिए जीत सिंह पुत्र दीदार सिंह निवासी चिंगाली कदीम ने बताया कि उसने अपने बेटे धर्मेंद्र सिंह की शादी गुरप्रीत कौर औलख पुत्री वरिंदर सिंह के साथ की थी।

उन्होंने गुरप्रीत कौर को अपने खर्चे पर विदेश भेजा था, जो अब उनके बेटे को विदेश बुलाने से इन्कार कर रही है। इस दौरान जब उन्होंने अपने खर्च किए पैसे लड़की वालों से मांगे तो उन्होंने धमकियां देनी शुरू कर दी हैं। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयानों पर आरोपी लड़की गुरप्रीत कौर, उसकी मां मनजिंदर कौर ,पिता वरिंदर सिंह और भाई करणवीर सिंह वासी खीरी ग्राम बेकुर मेहरवानी कड़वाल शियूपुर ( मध्य प्रदेश) के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की