Connect with us

Punjab

नहर टूटने से खेतों व घरों में भरा पानी, भारी नुकसान

Published

on

फगवाड़ाः बीती रात करीब 10 बजे फगवाड़ा-दुसांझ नहर अचानक टूट जाने से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार छठ पूजा पर्व के चलते नहर में पानी छोड़ा गया था और पानी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए प्रशासन की ओर से बोरी का बांध बनाया गया था, लेकिन शनिवार की रात नहर में पानी ओवरफ्लो हो गया और नहर का एक कमजोर किनारा टूट गया, जिससे पानी आसपास के खेतों और घरों में घुस गया, जिससे किसानों और घरों का काफी नुकसान हुआ है। प्रभावित लोगों और किसानों ने बताया कि रात में बार-बार फोन करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली और उन्होंने खुद ही पानी का बहाव रोकने की कोशिश की।

वरिष्ठ किसान नेता संतोख सिंह लखपुर, गुरजिंदर सिंह कुलार, सुखबीर सिंह कुलार, दीपा विरक और दविंदर सिंह ने बातचीत में बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और टूटे हुए नहर के किनारे की मुरम्मत की। उन्होंने बताया कि नहर टूटने से करीब 20 खेतों में बोई गई गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने प्रशासन से किसानों की फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की, क्योंकि यह घटना प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई है। प्रशासन को नहर में पानी छोड़ने से पहले निरीक्षण करना चाहिए था और नहर की ठीक से सफाई करवानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन की लापरवाही से हुए नुकसान की जल्द भरपाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

पंजाब प्रोग्रेसिव समिट का आज आखिरी दिन:CM समेत कई कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, दो दिन हुआ करोड़ों का निवेश

National4 hours ago

Punjab News: सम्मेलन को निवेशकों से मिल रहा जबरदस्त उत्साह पंजाब की प्रगति का प्रमाण: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National4 hours ago

पंजाब को ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी, CM मान ने की 125% सब्सिडी और तीन बड़े प्रदर्शनी केंद्रों की घोषणा

Punjab4 hours ago

CM भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के चार वर्ष पूर्ण: प्रारंभिक देखभाल से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक—पंजाब ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया

National4 hours ago

हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए MSP, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: CM मान