Connect with us

Punjab

थानेदार द्वारा नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या पत्नी ने बताया हैरान करने वाला सच

Published

on

फतेहगढ़ साहिब : पिछले दिनों जीआरपी थाना सरहिंद के सहायक पुलिस अधिकारी ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। इस मामले में जीआरपी थाना सरहंद के एसएचओ और मुंशी खिलाफ थाना मूलेपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मुलेपुर थाने के सहायक थानेदार पृथ्वीराज ने बताया कि हरचैन कौर पत्नी सुखविंदर पाल सिंह निवासी गांव चनाथल ने पुलिस को बताया कि उसके पति सुखविंदर पाल सिंह जीआरपी पुलिस स्टेशन सरहिंद में एएसआई के पद पर कार्यरत थे।

मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति पिछले कुछ दिनों से परेशान था, जब मैंने उससे पूछा तो उसने बताया कि जीआरपी पुलिस स्टेशन सरहिंद के एसएचओ गुरदर्शन सिंह और मुंशी गुरिंदर सिंह ढींडसा उसे परेशान कर रहे है और उसे रिश्वत लेने के लिए मजबूर कर रहे थे। उक्त कर्मचारियों से तंग आकर मेरे पति ने नहर में छलांग लगा दी। सुखविंदर का शव हरियाणा के गोरखपुर में भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है। हरचैन कौर के बयानों पर उक्त दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सुखविंदर पाल सिंह का शव सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज