Connect with us

Punjab

डाक्टर को दिवाली का डब्बा भेजकर फिरौती मांगने वाले 2 काबू

Published

on

फरीदकोट: स्थानीय मल्टी स्पैशलिटी अस्पताल के मालिक डा. भवनीश गोयल को दिवाली की बधाई के तौर पर भेजे मिठाई के डब्बे में पत्र रखकर डेढ़ लाख की फिरौती मांगने वाले 2 मुलजिमों को पुलिस की ओर से करीब 12 घंटे बाद काबू कर लिया है जबकि इनके तीसरे साथी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। इस संबंधी विवरण देते हुए जिले के सीनियर पुलिस कप्तान हरजीत सिंह ने बताया कि स्थानीय शहीद भगत सिंह पार्क के पिछली साइड मल्टी स्पैशलिटी अस्पताल चलाने वाले डाक्टर भवनीश गोयल ने शिकायत की थी कि गत 9 नवम्बर को कोई अज्ञात लड़का उसके अस्पताल के रिसैप्शन पर बैठे लड़के को दीवाली की बधाई कहकर मिठार्ई का एक डिब्बा उसके लिए दे गया।

डा. गोयल के अनुसार जब उसने डिब्बा खोला तो इसमें से एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें उक्त रकम की फिरौती की मांग करके, फिरौती न देने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी हुई थी। सीनियर पुलिस कप्तान ने बताया कि मुलजिमों की ओर से फिरौती प्राप्त करने के लिए निर्धारित ठिकाना भी बताया था कि जिस पर इस मामले में केस दर्ज कर मुलजिमों को ट्रेस करने के लिए पी.सी.आर व डी.एस.पी. के संयुक्त प्रयास से 2 मुलजिमों विक्रमजीत सिंह व चिन्दी वासी स्थानीय भोलूवाला रोड फरीदकोट को गिरफ्तार कर इनसे इस मंतव के लिए उपयोग किया गया एक मोटसाइकिल भी बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इन मुलजिमों को पिछोकड़ फ्री रहना है व इनमें से एक नशा करने का भी आदी है। उन्होंने बताया कि मुलजिमों से अभी तक किसी हथियार की पुष्टि नहीं हुई है परंतु इनका एक तीसरा साथी जिसकी इनकी ओर से सहायता प्राप्त की गई को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुलजिमों से बारीकी से पूछताछ जारी है ताकि इनकी ओर से अंजाम दी गई ऐसी वारदातों का पर्दाफाश हो सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज