Connect with us

Punjab

ट्रक में से गौ मांस मिलने का मामला, व्यापारी को पकड़ने के लिए पुलिस दिल्ली रवाना

Published

on

जालंधर : पठानकोट चौक तस्करी करके ले जाते हुए मिले गऊ के अंगों का पुलिस की देखरेख में बुलंदपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दूसरी तरफ दिल्ली की मछली मार्कीट में गौ मांस का धंधा करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

पुलिस की मानें तो दिल्ली के व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद ही कश्मीर में गौ मांस मंगवाने वाले आरोपी की पहचान हो पाएगी। इन तीनों को कश्मीर से व्यक्ति बारे नहीं पता क्योंकि उसने जम्मू पहुंच कर फोन पर संपर्क करके लोकेशन बतानी थी जहां तीनों ने गौ मांस डिलीवर करना था। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से गौ मांस लेकर कश्मीर पहुंचाने के लिए गिरफ्तार आरोपियों को 49 हजार रुपए किराए के रूप में मिलने थे।

बता दें कि बजरंग दल की टीम ने पठानकोट चौक पर ट्रैप लगा कर जे.एंड के. के ट्रक को घेर कर उसमें से गौ मांस बरामद किया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक सवार 3 आरोपियों को गुस्साई भीड़ के चुंगल से छुड़वाया और थाना आठ ले गई। थाना आठ की पुलिस ने ट्रक ड्राइवर अमीर मकबूल मीर उसके साथी मासिफ फारुक और फोजान महुद्दीन मीर तीनों निवासी बारामुल कश्मीर के खिलाफ बजरंग दल के उप प्रधान अभिमन्यु घई के बयानों पर केस दर्ज करके उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया था।  

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की