Connect with us

Punjab

घरेलू हिंसा के चलते पिता-पुत्र के बीच हुआ झगड़ा, उठाया खौफनाक कदम

Published

on

पंजाब के फिरोजपुर से खुदकुशी का मामला सामने आया है | जहां बाप और बेटे ने आत्महतिया कर ली है | जानकारी के मुताबिक एक ने नहर में छलांग लगा दी और दूसरे ने जहर निगलकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है। पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रखा गया है, जबकि बेटे का शव अभी तक नहर से बरामद नहीं हुआ है.

मृतकों की पहचान राहुल धवन (32) निवासी धर्मपुरा और उनके पिता राजिंदर धवन (60) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह पिता-पुत्र दोनों दुकान पर गए थे। घरेलू विवाद को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद राजिंदर ने घर आकर कोई जहरीली चीज खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे तुरंत सिविल अस्पताल फिरोजपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता की मौत का पता चलते ही राहुल ने फिरोजपुर-फरीदकोट हाईवे पार करते समय नहर में छलांग लगा दी। उनका शव अभी तक नहीं मिला है. गोताखोरों द्वारा शव को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल धवन की मोटरसाइकिल नहर के किनारे खड़ी मिली. इस घटना के बाद घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज