Connect with us

Punjab

Jalandhar : गौ मांस के साथ पकड़े तीनों आरोपी कोर्ट में पेश, बढ़ाया रिमांड

Published

on

जालंधर : पठानकोट चौक पर ट्रक से मिले गौ मांस के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उन्हें दोबारा से अदालत में पेश किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों से कई अन्य तथ्यों पर पूछताछ का पक्ष रखा जिसके बाद माननीय अदालत ने तीनों आरोपियों का तीन दिन का और पुलिस रिमांड दे दिया है।

दिल्ली की जिस मछली मार्कीट से तीनों आरोपियों ने गौ मांस खरीदा था उसकी तलाश में दिल्ली गई जालंधर पुलिस अभी तक उस मुख्य आरोपी का पता नहीं लगा पाई है। अभी भी पुलिस दिल्ली में रेड कर रही थी और आरोपी की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने इन आरोपियों को गौ मांस बेचा था पुलिस ने उसे भी नामजद कर लिया है। उसी व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद कश्मीर में गौ मांस मंगवाने वाले व्यक्ति का पता चलेगा।

बता दें कि बजरंग दल की टीम ने पठानकोट चौक पर ट्रैप लगा कर जेएंडके नंबर के ट्रक को रोक कर उसमें से डिब्बों में बंद गौ मांस बरामद किया था। पुलिस ने मौके से ट्रक सवार तीन आरोपी अमीर मकबूल मीर उसके साथी मासिफ फारुक और फोजान महुदीन मीर तीनों निवासी बारामुल कश्मीर को गिरफ्तार कर लिया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की