Connect with us

Punjab

किसानों के जालंधर में धरने को लेकर नया अपडेट, जानें क्या है स्थिति

Published

on

farmers protest in jalandhar

जालंधर : जालंधर में किसानों द्वारा लगाए गए धरने को लेकर नई अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसानों को कल बुधवार को सरकार के साथ मीटिंग का समय मिल गया है, जिसके चलते जालंधर रामामंडी के किसानों द्वारा लगाए गए धरने को हटाने की योजना है, लेकिन अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जालंधर-लुधियाना हाईवे पर धरना लगा हुआ है और यह कब तक उठाया जाएगा, इस संबंध में कुछ भी साफ नहीं है। जालंधर से लुधियाना की तरफ जाने वाले लोगों को कैंट रोड से होकर जाना पड़ रहा है। किसानों के धरने के कारण रामा मंडी तक लंबा जाम लगा हुआ है। दोनों सर्विस लाइन खुल गई हैं, जहां पर वाहन आ-जा रहे हैं, लेकिन लंबा जाम होने के कारण बेहद कम गति पर चल पा रहे हैं। जानकारी मिली है कि किसानों को कल बुधवार 12 बजे सरकार से बातचीत का न्यौता मिला है। किसानों का कहना है कि तब तक धरना जारी रहेगा, अगर सरकार से बात सफल होती है तो धरना हटाया जाएगा। 

जिक्रयोग्य है कि किसानों ने आज गन्ने की कीमतों में बढ़ौतरी को लेकर जालंधर-लुधियाना हाईवे जाम कर दिया था। जिसके चलते शाम होते-होते शहर व नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बदत्तर बन गई थी। आलम यह हो गया था कि पीएपी से लेकर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन तक लगभग 2 किलोमीटर मार्ग में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। वाहन सड़कों पर चलने की जगह रेंगते हुए नजर आए और लोग बेबस। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था, लेकिन बावजूद इसके लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज