Connect with us

Punjab

कनाडा के बाद अब लंदन की संसद में हिंदु फोबिया के खिलाफ प्रस्ताव

Published

on

लंदन  : कनाडा की संसद में हिंदू फोबिया के खिलाफ पटीशन को सदन के पटल पर रखे जाने के अगले दिन ही लंदन की विधानसभा में ब्रंट एंड हैरो विधानसभा सीट से विधायक केरूपेश हिरानी ने हिंदू फोबिया के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया है। सदन में अपने संबोधन के दौरान हिरानी ने कहा कि इंगलैंड और वेल्स में आए क्राइम सर्वे के नतीजों के मुताबिक हिंदु धार्मिक रूप से निशाने पर लिए जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा समुदाय है और हिंदुओं के खिलाफ होने वाले हेट क्राइम की वारदातों को पुलिस भी गंभीरता से नहीं लेती। लिहाजा लंदन की असैंबली ने इस दिशा में गंभीरता से सोचना शुरू किया है और विधानसभा की तरफ से कहा गया है कि मैट्रो पोलिटन पुलिस इस मामले में समुदाय के नेताओं के साथ मिलकर काम करे ताकि उन्हें हिंदुओं के खिलाफ होने वाले घृणा अपराध के खिलाफ शिकायत करने के प्रति जागरूक किया जा सके। 

अपने प्रस्ताव में हिरानी ने कहा कि लंदन में हिंदु फोबिया के खिलाफ कोई जगह नहीं है, लेकिन इसके बावजूद पिछले कुछ महीनों में हिंदुओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। धार्मिक आधार पर हिंदुओं को निशाने पर लिया जा रहा है, लेकिन पुलिस के आंकडो़ं में इस बात का जिक्र नहीं आता। लिहाजा पुलिस को इस तरह के मामले में पहले अपने रिकार्ड पर लेकर आना चाहिए और उसके बाद इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। विधानसभा में इस बात पर भी चर्चा हुई कि लंदन के गृह विभाग के मुताबिक 2022-23 में हिंदुओं के खिलाफ अपराध की 291 घटनाएं दर्ज हुई हैं और यह इंगलैंड और वेल्स में हुई अपराध की कुल घटनाओं का 3 फीसदी बनती हैं। पिछले साल हिंदुओं के खिलाफ अपराध की 161 घटनाएं हुई थीं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि हिंदुओं के खिलाफ भेदभाव और अपराध की घटनाओँ में लगातार वृद्धि हो रही है और 2015 के बाद से इसमें ज्यादा तेजी आई है। हालांकि पुलिस के क्राइम डैश बोर्ड में धार्मिक आधार पर किए जाने वाले अपराधों का आंकड़ा नहीं है। विधानसभा की ओर से मैट्रो पोलिटन पुलिस सर्विस को कहा गया है कि वह धर्म के आधार पर हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अपराध के आंकड़ों को भी मैंटेन करे। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab12 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab12 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab13 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab13 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की