Connect with us

Punjab

आबकारी अधिकारी बी.के विरदी का साथी गिरफ्तार, फर्जी कम्पनियां बनाकर अधिकारी की ब्लैक मनी को करता था व्हाइट

Published

on

पंजाब डेस्कः संयुक्त डायरेक्टर, एक्साइज विभाग जालंधर ( जी.एस.टी.) निवासी लंबा पिंड जालंधर बलवीर कुमार विरदी के साथी नामजद दोषी भगवंत भूषण उर्फ बावा निवासी कृष्ण नगर, रेलवे रोड जालंधर को पंजाब विजीलेंस द्वारा काबू कर लिया गया है। गौरतलब है कि बी.के. विरदी पर आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में मुकद्दमा दर्ज है। बता दें कि बलवीर सिंह विरदी पर आई.पी.सी. की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी व अन्य कई मुकद्दमे दर्ज हैं।  

विजीलेंस द्वारा मुकद्दमे की जांच में यह साबित किया गया है कि बी.के. विरदी को चैक पीरियड 01.04.2007 से 11.09.2020 तक जाने गए स्त्रोतों से 2 करोड़ 8 लाख के करीब आमदन हई है, जबकि इस समय दौरान उसने 5 करोड़ 12 लाख से अधिक का खर्चा किया है जोकि उसकी आमदन से कहीं अधिक है। इस प्रकार आरोपी ने सरकारी अधिकारी होते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। 

जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि बी.के. विरदी के साथी भंगवंत भूषण उसकी ब्लैक मनी को सफेद करता था। जैसे कि भगवंत भूषण ने अपनी पत्नी के नाम पर जगदम्बे लाइफ स्टाइल नाम की कम्पनी खोली हुई है। यहीं बस नहीं उसने बी.के. विरदी की पत्नी के नाम से भी दो फर्जी कम्पनियां खोल रखी हैं। इसके साथ ही और भी कई ऐसे खुलासे हुए हैं जिसमें भगवंद भूषण द्वारा बलवीर कुमार के लिए अपने खातों से अदायगी करने का सबूत सामने आए हैं। विजीलेंस द्वारा काफी समय से उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही थी। गौरतलब है कि बी.के. विरदी ने ट्रांसपोर्टरों आदि से मिलकर जी.एस.टी. में भी घटाला किया था। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab22 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab22 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab23 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab23 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab24 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की