Connect with us

Punjab

लुधियाना में निगम कमिश्नर ऑफिस के बाहर महिला क्लर्क ने खोला मोर्चा, जानें क्या है मामला

Published

on

लुधियाना : लुधियाना में निगम कमिश्नर ऑफिस के बाहर एक महिला क्लर्क ने मोर्चा खोल दिया है तथा धरने पर बैठ गई हैं। दरअसल 2018 में एक युवक ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसे लेकर प्रीति नाम की महिला ने निगम कमिश्नर के बाहर धरना लगाया है तथा निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वह निगम दफ्तर जोन A में हाऊस टैक्स विभाग में क्लर्क के तौर पर काम करती थी। उसने पिछले दिनों उक्त मारपीट मामले की शिकायत निगम कमिश्नर संदीप ऋषि को दी थी लेकिन इस संबंध में कोई एक्शन न लिया गया, जिसके बाद पीड़ित महिला ने धरना लगा दिया है। पीड़ित महिला के आरोप हैं कि सुपरिंटैंडैंट रोहित सहोता, सुभाष गिल और नेता सोंधी समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं तथा उसे सैक्सुअल ह्रासमैंट भी कर रहे हैं। पीड़िता क्लर्क ने कहा है तीनों आरोपी उसे कह रहे हैं कि यदि तुम केस में समझौता कर लेती हो तो तुम्हें जोन ए में ही रख लेंगे अन्यथा तुम्हें यहां से बदल दिया जाएगा। 

वहीं दूसरी तरफ निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का कहना है कि महिला शिकायत लेकर उनके पास आई थी। उसने अधिकारियों पर सैक्सुअल ह्रासमैंट के आरोप लगाए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों ने भी महिला के खिलाफ भी शिकायत दी हुई है, जिसे लेकर जांच चल रही है तथा आने वाले समय में मामले को सुलझा लिया जाएगा। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National4 hours ago

Mohali में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू: मिडिल ईस्ट को छोड़ कई देशों के उद्यमी ले रहे भाग, CM Mann ने किया उद्घाटन।

National5 hours ago

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

National5 hours ago

अदालत द्वारा ईमानदारी साबित होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने CM भगवंत सिंह मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

National5 hours ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले AAP नेता अमन अरोड़ा के 6 सवाल, बोले—‘जुमलें’ नहीं जवाब लेकर आएं गृह मंत्री

National5 hours ago

पंजाब में मान सरकार का ‘मिशन रोजगार’, 818 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र; अब तक 65264 को मिली सरकारी नौकरी