Connect with us

Haryana

Nayab Saini : हम इस बार भी 10 की 10 लोकसभा सीटे जीतेंगे, साथ ही विपक्ष पार्टी पर साधा निशाने

Published

on

हम इस बार भी 10 की 10 लोकसभा सीटे जीतेंगे

Politics : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यमुनानगर जिले के जगाधरी विधानसभा की छछरौली नई अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी के निशाने पर एक बार फिर विपक्ष रहा। नायब सैनी ने कहा कि हम इस बार भी 10 की 10 लोकसभा सीटे जीतेंगे।

विपक्षी दलों के नेताओं के भीतर मंथन चल रहा है कि कहीं हम हार ना जाए इसलिए वह एकजुट हुए हैं और बीजेपी के खिलाफ खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने आगे कहा कि पिछली बार बीजेपी के पक्ष में 58 फ़ीसदी मतदान हुआ था। और यह मतदान इस बार और बढ़ेगा। उसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में इतना काम कराया कि लोग आज उनके काम को सराहा रहे हैं।

आज हर वर्ग में जोश और उत्साह है उसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग का ख्याल रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्री राम के मंदिर पर कांग्रेस ने राजनीति की है। हमने उसका निर्माण कोर्ट के आदेश के पर करवाया है जिसकी वजह से लाखों राम भक्त वहां पर जाते हैं।

आपको बता दें कि 10 दिन के भीतर मुख्यमंत्री नायब सैनी यमुनानगर जिले की तीन विधानसभाओं में विजय संकल्प रैली करेंगे। उन्होंने 31 मार्च को यमुनानगर में विजय संकल्प रेली की थी और आज जगाधरी विधानसभा में विजय संकल्प रैली की है और 9 अप्रैल को साढोरा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग