Connect with us

National

राजस्थान के अलवर में 18 साल की लड़की से तीन पुलिसकर्मियों ने किया 1 साल तक रेप, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज

Published

on

राजस्थान के अलवर जिले में एक युवती के साथ एक साल से अधिक समय तक बलात्कार करने के आरोप में तीन पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अलवर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि युवती(18) ने शनिवार शाम को उन्हें तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने यह भी दावा किया कि आरोपी ने मामले की शिकायत करने पर उसके भाई को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी।

शर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मियों को उनके तैनाती स्थलों से हटा कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रेणी पुलिस थाने में सामूहिक दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक रैणी थाने में, एक राजगढ़ वृत्ताधिकारी कार्यालय (सीओ कार्यालय) में और दूसरा मालाखेड़ा थाने में तैनात था।

एसपी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके साथ एक साल से अधिक समय तक बलात्कार किया गया। पीड़िता अपनी मां के साथ एसपी ऑफिस आई थी। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने पर शर्मा ने कहा कि जब पिछले साल नवंबर में उसके साथ बलात्कार किया गया था तब वह नाबालिग थी।

एसपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पीड़िता को तुरंत रैणी पुलिस थाने भेजा गया और शनिवार रात को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया ‘‘प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, तीनों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेज दिया गया ताकि मामले की जांच प्रभावित न हो।” उन्होंने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab5 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National5 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National5 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab6 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab6 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं