Connect with us

National

RCMP का दावा, बहुत जल्द हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की उम्मीद

Published

on

इंटरनेशनल डेस्क : सूत्रों के हवाले से एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जिन दो लोगों द्वारा ब्रिटिश कोलंबिया में हरदीप सिंह निज्जर को गोलियां मारी गई थी, वे पुलिस की निगरानी में है। इस दौरान आरसीएमपी ने दावा किया है कि कुछ ही हफ्तों में उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 45 वर्षीय हरदीप सिंह निज्जर को उस समय गोलियां मारी गई थी, जब वह 18 जून को सरी में एक सिख मंदिर से बाहर आ रहे थे। निज्जर को कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा द्वारा चेतावनी दी गई थी, कि उनका जीवन खतरे में है।

भारत सरकार पर लगाए आरोप

सितंबर महीनें में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या को लेकर भारत सरकार पर आरोप लगाए थे, ट्रूडो का कहना है कि भारत ने ही निज्जर पर गोलियां चलवाई थी। भारत सरकरा ने दृढ़ता से इन आरोपों का खंडन किया। आपको बता दें कि भारत सरकार के 2020 के एक बयान में आरोप लगाया गया कि वह आतंकवादी समूह खालिस्तान टाइगर फोर्स के सदस्यों के “संचालन, नेटवर्किंग, प्रशिक्षण और वित्तपोषण में सक्रिय रूप से शामिल” था।

तीन सूत्रों ने द ग्लोब एंड मेल को बताया कि निज्जर की हत्या के बाद संदिग्ध हत्यारों ने कनाडा नहीं छोड़ा और पिछले कुछ महीनों से पुलिस की निगरानी में हैं। आरसीएमपी ने दावा किया है कि आने वाले कुछ हफ्तों में उन्हें गिरफ्तार करने की उम्मीद जताई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News18 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News20 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ