Connect with us

National

बलूचों ने जबरन कैदियों की रिहाई के लिए 1600 KM लंबा मार्च निकाला, PAK सरकार को दिया अल्टीमेटम

Published

on

पेशावरः पाकिस्तान में बलूच लोगों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर रखा है । इसी कड़ी में बलूचों ने पाकिस्तान की राजधानी  इस्लामाबाद तक 1600 किलोमीटर लंबा एक मार्च भी निकाला। बलूचों के इस प्रदर्शन का नेतृत्व महिला नेता महरंग बलूच द्वारा किया जा रहा है। उनका आरोप है कि बलूच प्रांत की पुरुषों को कथित तौर पर गायब किया जा रहा है।  इस प्रदर्शन के बाद बलूचों को पुलिस की बर्बरता झेलनी पड़ी और लाठीचार्ज से गुजरना पड़ा है।  बलूचों का प्रदर्शन पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बीते कुछ समय से जोर पकड़ रहा है क्योंकि सुरक्षाबलों ने 23 वर्षीय बलूच युवक की हत्या कर दी थी जिसके खिलाफ बलूच लोगों ने मोर्चा खोल दिया है।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बलूच लोगों ने घेराव करना शुरू किया जिसके बाद उन्होंने इस्लामाबाद तक 1600 किलोमीटर लंबा एक मार्च   निकाला। बलूच के इस प्रदर्शन का नेतृत्व महिला नेता महरंग बलूच द्वारा किया जा रहा है। उनका आरोप है कि बलूच प्रांत की पुरुषों को कथित तौर पर गायब किया जा रहा है। इस प्रदर्शन के तहत बलूच इस्लामाबाद पहुंचते उससे पहले ही उनपर पाकिस्तान सरकार ने गाज गिरा दी है। इसते तहत मार्च रोकने के लि सरकार ने कड़ा रुख अपनाया और जगह-जगह बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों पर लठियां बरसाईं।

कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस्लामाबाद में पहुंचते ही विपक्षी नेता महरंग बलूच समेत 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पाक सेना द्वारा जबरन गायब किए गए लोगों को तुरंत रिहा किया जाए और जो भी आरोप प्रदर्शकारियों के खिलाफ लगाए गए हैं उन्हें रद्द किया जाए।  प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर ऐसा नहीं होगा तो कठोर कदम उठाए जा सकते है। इसकी जिम्मेदारी राज्य प्रशासन की होगी। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public17 hours ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Breaking News21 hours ago

भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्री

public21 hours ago

पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना

public22 hours ago

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल