Connect with us

Delhi

गैंगस्टर के नाम पर ज्वैलर से मांगी फिरौती, पुलिस के हत्थे चढ़ा शख्स

Published

on

नेशनल डेस्कः दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में आभूषण की एक दुकान के 35 वर्षीय मालिक को गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर दूसरे दुकानदार से फिरौती मांगने के कथित प्रयास के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने आवाज बदलने वाले एक उपकरण का इस्तेमाल कर दो करोड़ रुपये और दो किलोग्राम सोने की फिरौती मांगी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विपिन गुप्ता कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था, जिसकी वजह से उसने फिरौती की योजना बनाई थी। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया, ”शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह संगम विहार में आभूषण की एक दुकान चलाता है और उसे 14 दिसंबर से दो अलग-अलग नंबरों से फिरौती के फोन आ रहे थे।

फोन करने वाला शख्स खुद को नीरज बवाना गिरोह का सदस्य बताता है और दो करोड़ रुपये व दो किलोग्राम सोना मांगता है। उसने धमकी दी थी कि अगर नये साल से पहले फिरौती की मांग पूरी नहीं की गई तो उसे (शिकायतकर्ता को) गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।” पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

अधिकारी ने बताया कि कॉल विवरण रिकॉर्ड के विश्लेषण के दौरान पुलिस को सुराग मिला, जिसके बाद कई जगहों पर छापेमारी की गई और गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक गाड़ी, कीपैड मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और आवाज बदलने वाला एक उपकरण, चार्जर और तारें बरामद की गईं हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News14 minutes ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public20 minutes ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Breaking News5 hours ago

भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्री

public5 hours ago

पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना

public5 hours ago

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल