Connect with us

National

अदियाला जेल से रिहा होते ही फिर गिरफ्तार हुए PTI उपाध्यक्ष महमूद कुरैशी

Published

on

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी को बुधवार को अदियाला जेल के बाहर से दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह ही उन्हें सिफर मामले में जमानत प्रदान की थी। डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, टीवी चैनलों पर प्रसारित और सोशल मीडिया पर पीटीआई द्वारा साझा की गई फुटेज में 67 वर्षीय पूर्व विदेश मंत्री पुलिस की कार्रवाई को ‘गैर कानूनी’ करार देते हुए चिल्ला-चिल्लाकर विरोध कर रहे थे।

फुटेज में पंजाब पुलिस की वर्दी पहने एक अधिकारी उन्हें बख्तरबंद वाहन में धकियाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सिफर मामले में जमानत पर रिहाई के बाद कुरैशी को अदियाला जेल के बाहर से दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। पार्टी ने कहा कि रावलपिंडी के उपायुक्त हसन वकार चीमा द्वारा मंगलवार को कुरैशी की 15 दिन की हिरासत के लिए जारी आदेश वापस ले लिया गया था। पुलिस ने इस मुद्दे पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News5 hours ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public5 hours ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Breaking News10 hours ago

भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्री

public10 hours ago

पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना

public10 hours ago

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल