Connect with us

National

30 को अयोध्या जाएंगे पीएम मोदी, रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

Published

on

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के लिए अयोध्या जाएंगे। वह कई अन्य रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

रामलला के पवित्र प्रकाश पर्व से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा।

पहले चरण के दौरान रनवे की लंबाई 2200 मीटर रखी गई है. दूसरे चरण में एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 3700 मीटर तक बढ़ाने की योजना है। दूसरे चरण का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एयरपोर्ट पचास हजार वर्ग फीट का हो जायेगा.

एयरपोर्ट खुलने से राम भक्तों को अयोध्या पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद से हवाई जहाज अयोध्या हवाई अड्डे पर उतर सकेंगे।

आपको बता दें कि 22 जनवरी को रामलला विशाल मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं. इष्ट देव के दर्शन के लिए राम भक्तों में खासा उत्साह है. मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बोइंग 787, एयरबस 319 और एयरबस 320 जैसे बड़े और भारी विमान भी उतर सकते हैं।

दिसंबर की शुरुआत में अयोध्या का दौरा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि राज्य सरकार ने परियोजना के लिए 821 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। एयरपोर्ट का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है.

उन्होंने कहा कि सरकार अयोध्या में विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. हवाई अड्डे की सौगात राज्य सरकार द्वारा अयोध्या की जनता से किये गये वादों का परिणाम है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा