Connect with us

National

PM मोदी, अमित शाह कल राजस्थान दौरे पर जाएंगे, पदाधिकारियों की बैठक में लेंगे हिस्सा

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जयपुर में पांच से सात जनवरी तक होने वाले महानिदेशक और महानिरीक्षक सम्मेलन में आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के अनुसार मोदी भाजपा प्रदेश कार्यालय में पांच जनवरी को सायं विधायकों एवं पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

इस संबंध में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान भाजपा पदाधिकारियों को पीएम मोदी के कार्यक्रम के संबंध में दिशा-निर्देश भी दिये गए।

जोशी ने कहा कि मोदी के जयपुर आगमन पर शहर और भाजपा प्रदेश कार्यालय को सजाया जा रहा है। प्रशासन और भाजपा के पदाधिकारी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। प्रभु श्री राम मंदिर के शुभारंभ को लेकर मोदी द्वारा 14 से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया है वहीं प्रदेश भाजपा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। जिसके तहत तीन दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत तीन दिनों तक विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान के चलाया जा रहा है। जिसमें शहर में गत दो जनवरी को महापुरूषों की प्रतिमाओं को स्वच्छ किया गया। वहीं अभियान की इस कडी में धार्मिक स्थलों के साथ सार्वजनिक पाकर् तक को साफ किया जा रहा है। भाजपा के इस अभियान में बूथ, मंडल और प्रदेश पदाधिकारियों सहित सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे है।

जोशी ने कहा कि मोदी की गारंटी मतलब कार्य पूरा होने की गारंटी है। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के दौरान मोदी ने जनता को गारंटी दी थी, भाजपा की सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उन गारंटियों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाया और 450 में रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना से लोगों को लाभान्वित किया। भाजपा सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शिविर लगाए जा रहे है जहां अधिक से अधिक संख्या में आयुष्मान भारत योजना सहित मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोडने का कार्य किया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National9 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab10 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National10 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics12 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab14 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल