Connect with us

National

Mukhtar Ansari: मुख़्तार अंसारी को उनके माता पिता के कबर के पास दफनाया गया

Published

on

Gazipur: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्तार के दिल ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई|

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्तार का शव उनके पैतृक गांव गाज़ीपुर के मोहम्मदाबाद लाया गया। मुख्तार अंसारी का आज यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया |

मिली जानकारी के मुताबिक, शव को काली बाग कब्रिस्तान में दफनाया गया. यहां उनके लिए कब्र खोदी गई थी. मुख्तार का शव उसके माता-पिता की कब्र के बगल में दफनाया गया।

पुलिस ने मुख्तार के घर के आसपास बैरिकेडिंग लगा दी थी. सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे इलाके में विशेष इंतजाम किये गये थे. मोहम्मदाबाद में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है |

चप्पे-चप्पे पर सीआईएसएफ की भारी तैनाती की गई थी. दफनाए जाने तक मुख्तार अंसारी का शव सीआईएसएफ के कब्जे में था। इस बीच पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया|

संस्कृत पाठशाला और जामा मस्जिद शाही कटरा के अति संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. बता दें कि देर रात कड़ी पुलिस सुरक्षा में शव को मोहम्मदाबाद लाया गया।

मुख्तार अंसारी के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. कब्रिस्तान में प्रवेश करने वालों को अपना आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा गया। सुरक्षा कारणों से अज्ञात व्यक्तियों को कब्रिस्तान में जाने की अनुमति नहीं थी।

मुख्तार अंसारी को दफनाने के लिए कब्र तैयार की गई. यह मकबरा 7.5 फीट लंबा, 3.5 फीट चौड़ा और गहरा बनाया गया था। हिंदू मजदूर गिरधारी, संजय और नगीना ने कब्र तैयार की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab17 mins ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab40 mins ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab3 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab3 hours ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े