Connect with us

National

Mann Government ने गन्ना किसानों को दिया देश का सबसे बड़ा तोहफ़ा — ₹416 Per Quintal का दाम, नई Sugar Mill और Power Plant से बढ़ेगी आय

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गन्ना किसानों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए गन्ने का खरीद मूल्य (SAP) बढ़ाकर ₹416 प्रति क्विंटल कर दिया है। यह देश का सबसे ज्यादा गन्ना रेट है। सरकार का कहना है कि यह कदम किसानों की आमदनी बढ़ाने, खासकर सीमावर्ती इलाक़ों के किसानों को मजबूत बनाने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

नई शुगर मिल और कोजनरेशन प्लांट का उद्घाटन

सीएम मान ने दीनानगर में नई कोऑपरेटिव शुगर मिल और 28.5 MW के कोजनरेशन पावर प्लांट का उद्घाटन किया। पुरानी मिल 1980 में बनी थी और इसकी क्षमता 1,250 TCD थी, जिसे बाद में 2,000 TCD तक बढ़ाया गया। अब इसे पूरी तरह अपग्रेड कर 5,000 TCD की नई क्षमता के साथ शुरू किया गया है।
इससे लगभग 80 लाख क्विंटल गन्ने की प्रोसेसिंग आसानी से हो सकेगी।

सरकार का कहना है कि मिल की क्षमता बढ़ने से अब गन्ना देने वाले किसानों की संख्या 2,850 से बढ़कर करीब 7,025 तक हो जाएगी। इससे किसानों को दूर की प्राइवेट मिलों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनका ट्रांसपोर्ट खर्च और समय दोनों बचेंगे। नई मिल और प्लांट से इलाके में सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

सुल्फररहित रिफाइंड शुगर का प्लांट फतेह शुगर लॉन्च

नई मिल में एक अत्याधुनिक सल्फरफ्री रिफाइंड शुगर प्लांट भी लगाया गया है। इससे प्रीमियम क्वालिटी की चीनी तैयार होगी।
इसी मौके पर मुख्यमंत्री ने फतेह शुगर ब्रांड की सल्फर-रहित रिफाइंड शुगर भी लॉन्च की—यह 1 किलो पैक और 5 ग्राम सैशे में उपलब्ध होगी। यह शुगर बटाला कोऑपरेटिव शुगर मिल में तैयार की जा रही है।

बिजली निर्यात से मिल को हर साल मिलेगी 20 करोड़ की कमाई

को-जनरेशन प्लांट की कुल क्षमता 28.5 मेगावॉट है, जिसमें से 20 मेगावॉट बिजली PSPCL को बेची जाएगी। इससे मिल को हर पेराई सत्र में लगभग ₹20 करोड़ का स्थायी राजस्व मिलेगा। सरकार का कहना है कि यह पैसा मिल की मजबूती, किसानों को समय पर भुगतान और भविष्य के विस्तार में मदद करेगा।

गन्ना पानी बचाने वाली बेहतर फसल

सीएम ने कहा कि गन्ना धान जैसी अधिक पानी वाली फसलों का एक बढ़िया विकल्प है। इससे राज्य के Crop Diversification प्रयासों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से भी अपील की कि वह गन्ने को एक पर्यावरण-फ्रेंडली, पानी बचाने वाली वैकल्पिक फसल के रूप में मान्यता दे और इसे बढ़ावा दे।

क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएँ मेडिकल कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज और ओवरब्रिज

किसानों के मुद्दों के साथ-साथ लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री ने बताया कि:

  • दीनानगर/गुरदासपुर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की पुरानी मांग जल्द पूरी की जाएगी।
  • तरनतारन में सरकारी गर्ल्स कॉलेज बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, ताकि लड़कियों को अच्छी और सस्ती उच्च शिक्षा मिल सके।
  • जंडियाला गुरु में रेलवे लाइन पर नया ओवरब्रिज बनाया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

जनता के लिए बड़ी राहत सेहत योजना, फ्री बिजली और टोल प्लाजा बंद

सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री सेहत योजना’ शुरू करने के लिए तैयार है। इसके तहत राज्य के नागरिकों को ₹10 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलेगा, जिससे लोगों को महंगे इलाज की टेंशन नहीं रहेगी।

उन्होंने बताया कि पंजाब में यात्रियों की जेब पर बोझ कम करने के लिए 17 टोल प्लाज़ा बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही, पंजाब के 90% घरों को फ्री घरेलू बिजली दी जा रही है, जो लोगों को बड़ी राहत दे रही है।

सरकार का दावा किसानों और आम जनता दोनों को मिल रहा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान किया जाएगा। गन्ने का नए रेट, नई शुगर मिल, पावर प्लांट, प्रीमियम शुगर प्लांट और गांवों में विकास कार्य किसानों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज